[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-पिलानी : युवती को अश्लील मैसेज भेजने पर पीटा:पिलानी में महिलाओं ने एक व्यक्ति की जम कर की पिटाई, 2 साल से मैसेज भेजने के आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमझुंझुनूंपिलानीराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-पिलानी : युवती को अश्लील मैसेज भेजने पर पीटा:पिलानी में महिलाओं ने एक व्यक्ति की जम कर की पिटाई, 2 साल से मैसेज भेजने के आरोप

युवती को अश्लील मैसेज भेज रहा था शख्स, मोहल्ले की महिलाओं ने पकड़कर सरेराह पीटा, फाड़ डाले कपडे़

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : हितेश कुमार 

झुंझुनूं-पिलानी : पिलानी में आज एक व्यक्ति की शहर के ही एक परिवार की कुछ महिलाओं ने थप्पड़, लात-घूंसों और चप्पल-जूतों से पिटाई कर दी। शहर की त्रिवेणी प्याऊ क्षेत्र की एक कॉलोनी में यह हाई वोल्टेज ड्रामा आधा घंटे से ज्यादा देर तक चलता रहा, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाया गया। हालांकि मामले को लेकर किसी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 2 बजे त्रिवेणी प्याऊ के पास रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर कुछ महिला और पुरुष पहुंचे और उसके बारे में पूछताछ कर बाहर बुलाया। जैसे ही यह व्यक्ति गेट पर आया बाहर खड़े लोगों ने उसे घसीट कर बाहर निकाल लिया और उसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने उसे जम कर पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान इस व्यक्ति के कपड़े भी फाड़ दिए गए। बाद में मौके से किसी ने पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। समझाइश की कोशिश नाकाम होने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई, जहां फिर उनके बीच जम कर बहस हुई।

क्या था मामला

बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की पिटाई हुई वह लगभग 2 वर्ष से पिटाई करने वाले परिवार की एक युवती को वॉट्स ऐप पर मैसेज और कॉल करके परेशान कर रहा था। पहले भी उसे इसके लिए काफी बार समझाया गया था, लेकिन वह नहीं माना। युवती की अभी हाल ही में सगाई हुई है। युवती के परिजन मारपीट के दौरान आरोप लगा रहे थे इसने उसके ससुराल में भी कुछ मैसेज भेज दिए।

घर के बाहर व्यक्ति को पीटती महिलाएं
घर के बाहर व्यक्ति को पीटती महिलाएं

वापस ली पुलिस को दी गई शिकायत

मारपीट की घटना के बाद पुलिस के साथ थाने पहुंचे युवती के परिजनों ने मामले में एक शिकायत आरोपी के खिलाफ दी थी, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया गया। पुलिस से इस मामले की जानकारी लेने पर बताया गया कि वो काफी समय से युवती को परेशान कर रहा था, जिसे आज युवती के परिवार की महिलाओं द्वारा पीट दिया गया। युवती को लगातार परेशान कर रहा व्यक्ति शहर की एक निजी शिक्षण संस्था का कर्मचारी है, जो कि पीआरओ पद का काम भी देखता है। घटना के बाद हमने आरोपी से सम्पर्क कर उसका पक्ष जानने की कोशिश की, जिसके लिए वह तैयार नहीं हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77