सरदारशहर में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:बहला-फुसलाकर ले गया था, 24 घंटे में पकड़ा
सरदारशहर में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:बहला-फुसलाकर ले गया था, 24 घंटे में पकड़ा
चूरू : चूरू में नाबालिग से रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सरदारशहर क्षेत्र में सामने आई थी।
एसपी निश्चय प्रसाद ने बताया कि 8 अप्रैल को ग्रामीण क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उसकी नाबालिग बेटी को राजासर बीकान निवासी विनोद कुमार सुथार 3 अप्रैल को बहला-फुसलाकर सरदारशहर ले गया था। वहां उसके साथ रेप किया और अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। मामले की जांच वृताधिकारी कुलदीप वालिया को सौंपी गई। वृताधिकारी के निर्देशन में थानाधिकारी मदनलाल के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने आरोपी की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिरों से जानकारी जुटाई और लगातार दबिश दी।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार (39) निवासी राजासर, बीकानेर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093658


