[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर शोभा यात्रा निकालकर ‌ समारोह आयोजित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर शोभा यात्रा निकालकर ‌ समारोह आयोजित किया

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर शोभा यात्रा निकालकर ‌ समारोह आयोजित किया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित फुले छात्रावास से शोभा यात्रा रवाना होकर फुलै भवन गायत्री नगर चुरु के सभागार सभा के रूप में आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह में आशाराम सैनी एडवोकेट ने महात्मा ज्यौतिबा फूलै की जिवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज के अन्तिम व्यक्ति को साथ लेकर फुले साहब के पद चिन्हों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसायटी इन्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल तंवर ने सावित्री बाई फुले के संघर्षों से प्रैरणा लेकर महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लें कर जाना है।

ओबीसी वेलफेयर सोसायटी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने कहा कि बच्चों में करियर मजबूत बनाने के लिए संस्कारित शिक्षा में टच स्क्रीन मोबाइल से बच्चों को दूर रहने के साथ ही नुकसान फायदा की जानकारी दी। डाक्टर निरंजन चिराणिया ने बच्चों को शैक्षणिक तैयारी के साथ शुद्ध ख़ान की प्रेरणा देते हुए अंकुरित अनाज को भोजन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर प्रसाद पंवार ने की। कार्यक्रम का स्वागत भाषण सैनी समाज के जिला अध्यक्ष विनोद पापटान ने दिया । उन्होंने आगंतुकों को कार्यक्रम में पधारेने धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में भगवानाराम सैनी, कन्हैयालाल सैनी, गुलज़ारीलाल सैनी, चन्द्र प्रकाश सैनी, सुरेश पंवार ओमप्रकाश सैनी शिक्षा विद्ध डी के सैनी, च्यानण मल सैनी, मास्टर रिछपाल सिंह चारण, सेवा निवृत्त तहसीलदार राधेश्याम स्वामी, भंवर सिंह परिहार, डुंगर सिंह सोनगरा, हरी किशन जांगीड़, डाक्टर अशोक जांगीड़, स्वामी समाज के जिला अध्यक्ष घडसीराम स्वामी, जयंत परिहार, एडवोकेट धन्नाराम सैनी, सत्यनारायण सैनी, मोहनलाल आर्य, मनीराम शीला, हंसराज सावा, एडवोकेट आंनद सैनी, महावीर स्वामी, मदनलाल, जैसाराम मेधवाल, ओंकारमल बालाण, सांवरमल, ओमप्रकाश सैनी, स्वामी सिंह, भंवर लाल सैनी, बजरंग सैनी, मोहनलाल अर्जुन आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मंजू देवी, गीता देवी, शारदा देवी, अनुराधा, वंदना, सुभाष सैनी मैना देवी, गूमानी राम प्रजापत, श्रीचंद प्रजापत, अनील बालान, राधेश्याम सैनी, गिरधारी लाल सैनी, सरला देवी, धापु देवी, सत्यनारायण सैनी, संदीप सेनी, आदि ने सहभागिता दी। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र मोहन सैनी ने किया।

Related Articles