[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : संजयनगर में श्रीमद् भागवत कथा का समापन:यज्ञ में पूर्णाहुति देकर ग्रामीणों ने की क्षेत्र में खुशहाली की कामना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : संजयनगर में श्रीमद् भागवत कथा का समापन:यज्ञ में पूर्णाहुति देकर ग्रामीणों ने की क्षेत्र में खुशहाली की कामना

संजयनगर में श्रीमद् भागवत कथा का समापन:यज्ञ में पूर्णाहुति देकर ग्रामीणों ने की क्षेत्र में खुशहाली की कामना

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के संजयनगर पंचायत की ढाणी मीनावाली के ठाकुर जी महाराज के मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का शनिवार को समापन हो गया। भागवत कथा के समापन समारोह आयोजन में यज्ञ में पूर्णाहुति देकर ग्रामीणों ने क्षेत्र के खुशहाली की कामना की।

करणी सेना जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह फौजी ने बताया कि कथावाचक आचार्य पंडित सुधाकर मिश्रा के सानिध्य में कथा का शुभारंभ किया गया था। साथ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में पंडित सुधाकर मिश्रा ने आमजन से जीव जंतुओं की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया। भागवत कथा में वासुदेव जानकी विवाह व कृष्ण जन्मोत्सव, शिव पार्वती विवाद सहित अन्य प्रसंगों का व्याख्यान किया गया।

पंडित सुधाकर मिश्रा ने समापन समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य की पवित्र आत्मा एवं धार्मिक अनुष्ठानों से भगवान की दृष्टि को पाया जा सकता है। मनुष्य को अपने जीवन में शुद्ध एवं सहकारी होना चाहिए, ताकि ईश्वर अपनी कृपा अपने भक्तों पर बनाकर रख सकें। हिंदू धर्म में देवी-दवताओं पूजन मात्र से ही दया दृष्टि को हासिल किया जा सकता है। भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य का मन पवित्र हो जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर मन को शुद्ध करना चाहिए।

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की सेवा करने से पुण्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गाय का दान करना भी मनुष्य जीवन में अति महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की रक्षा के लिए आगे आकर कार्य करने चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान महायज्ञ में पूर्णाहुति के बाद महा आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से महायज्ञ में पुष्प वर्षा कर पंडित सुधाकर मिश्रा का सम्मान किया। इस मौके पर नरेश शर्मा, कैलाशचंद शर्मा, राजबाला निर्वाण, शुभम सिंह, गिरवर सिंह, कैलाश शर्मा, मदन सिंह, ताराचंद शर्मा, उमराव सिंह, हवलदार शीशराम सैनी, नरेश शर्मा, गोविंद शर्मा, हरि सिंह, छोटू राम, किशन सिंह, महावीर सिंह, समुंदर सिंह, सुगन सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77