स्कूल रैंकिंग में झुंझुनूं को पांचवां स्थान:रिजल्ट, हाजिरी और मूलभूत सुविधाओं में 10 नंबर; करौली सबसे अव्वल
स्कूल रैंकिंग में झुंझुनूं को पांचवां स्थान:रिजल्ट, हाजिरी और मूलभूत सुविधाओं में 10 नंबर; करौली सबसे अव्वल
झुंझुनूं : राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से मार्च माह की जिला रैंकिंग जारी कर दी गई है। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखते हुए झुंझुनूं जिले ने प्रदेश के 41 जिलों की सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है। जिले ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 32 अंक अर्जित किए हैं।
इस रैंकिंग में करौली जिले ने प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि डूंगरपुर दूसरे, सवाईमाधोपुर तीसरे और हनुमानगढ़ चौथे स्थान पर रहे हैं। झुंझुनूं ने अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए टॉप-5 में जगह बनाकर जिले के शैक्षिक प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं की मजबूती को साबित किया है। झुंझुनूं को रिजल्ट, हाजिरी और मूलभूत सुविधाओं में 10 नंबर मिले हैं।
इन 12 पैरामीटर्स की कसौटी पर मिली कामयाबी
- शिक्षा विभाग द्वारा यह रैंकिंग केवल परीक्षा परिणामों के आधार पर नहीं, बल्कि 12 अलग-अलग मानकों को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है।
- विजिट टारगेट की पूर्ति (15 अंक) और शिक्षक ऐप इंगेजमेंट (15 अंक) को सबसे अधिक महत्व दिया गया है।
- बोर्ड रिजल्ट (10 अंक), छात्र उपस्थिति (10 अंक) तथा सीबीए व ओआरएफ रिजल्ट (7-7 अंक) तय थे।
- स्कूलों में शौचालय, शुद्ध पेयजल (10 अंक) और शाला स्वास्थ्य जांच (10 अंक) के पैरामीटर्स पर फोकस रहा।
- टेक्स्ट बुक-वर्क बुक करेक्शन (5 अंक), होमवर्क नियमितता (3 अंक), मिशन स्टार्ट टाइमटेबल (5 अंक) और एबीएल किट उपयोग (3 अंक) को भी रैंकिंग में जोड़ा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092285
