नालपुर में बाबा रामदेव मेले का शुभारंभ:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत
नालपुर में बाबा रामदेव मेले का शुभारंभ:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नालपुर में शनिवार को बाबा रामदेव के दो दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने गांव में कलश यात्रा निकाली।
मेला कमेटी अध्यक्ष सुरेश खोवाल ने बताया कि नालपुर के बाबा रामदेव मेला परिसर में यह आयोजन हो रहा है। पहले दिन कलश यात्रा के बाद दीप प्रज्जवलित कर निशान अर्पित किए गए। शाम को मंदिर परिसर में भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें लोक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी।
श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गई निशान और कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा के मंदिर में निशान चढ़ाकर धोक लगाई और खुशहाली की कामना की।
गांव की महिला और पुरुषों ने हाथों में निशान लेकर यात्रा में भाग लिया। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर निशान यात्रा का स्वागत किया। सुरेश खोवाल ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से ग्रामीणों की आस्था को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी मिल पाएगी।
मेले में रविवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को मेला कमेटी की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सुरेश, अजय, योगेन्द्र, राजेश, मोहन, हरविंदर, जितेंद्र, अशोक, दीपक, जगन, कुलदीप, कुंदन, टोनी, महेंद्र, कृष्ण, विनोद, सुनील सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092392


