[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में जन सेवा समिति का धरना 24वें दिन भी जारी: महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर श्रद्धांजलि, मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में जन सेवा समिति का धरना 24वें दिन भी जारी: महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर श्रद्धांजलि, मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

खेतड़ी में जन सेवा समिति का धरना 24वें दिन भी जारी: महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर श्रद्धांजलि, मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : जन सेवा समिति खेतड़ी के तत्वावधान में कस्बे की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर गोकुलचंद सैनी के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 24वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल पर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर गोकुलचंद सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में शिक्षा और समानता का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि फुले ने हमेशा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए।समिति का कहना है कि 19 मार्च 2026 से लगातार एसडीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई है।

धरना भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर लगाए गए गेट को हटाने, घरों के सामने बनाई गई दीवार को हटाने तथा नगर पालिका क्षेत्र में जंगली जानवरों पर रोक लगाने की मांग को लेकर किया जा रहा है।धरना संयोजक गोकुलचंद सैनी ने बताया कि मांगों को लेकर कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा।

इस अवसर पर गोकुलचंद सैनी, श्याम सिंह चौहान, चंदगीराम सैनी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, राजकुमार व्यास, पूर्व चेयरमैन सीताराम वर्मा, विमल सैनी, सूजन सैनी, राजेश सांखला, गजेन्द्र पारीक, अरुण पारीक, विधाधर सैनी, लक्ष्मण सिंह सोढा, ओमप्रकाश सैनी, गिरधारी लाल वर्मा, रोहिताश सैनी, जुगलकिशोर, गजानंद कुमावत, सुरेश सैनी, कपिल सैनी, संजय सैनी, मालाराम, उमंग सैनी, मदन सैनी, लक्ष्मी नारायण सैनी, भरत सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles