[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: चौथे दिन चार रोमांचक मुकाबले, हांसलसर, डूंडलोद और इस्लामपुर की शानदार जीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: चौथे दिन चार रोमांचक मुकाबले, हांसलसर, डूंडलोद और इस्लामपुर की शानदार जीत

जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: चौथे दिन चार रोमांचक मुकाबले, हांसलसर, डूंडलोद और इस्लामपुर की शानदार जीत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के जसरापुर स्थित शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पंडित सच्चिदानंद जोशी स्टेडियम में आयोजक शिवकुमार सुरेलिया की देखरेख में चल रही जसरापुर प्रीमियर लीग फर्स्ट सीजन रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन चार मुकाबले खेले गए, जिनमें हांसलसर, डूंडलोद और इस्लामपुर की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।

आयोजक शिवकुमार सुरेलिया ने बताया कि पहला मुकाबला हांसलसर और रोड़ासर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर हांसलसर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 2 विकेट खोकर 111 रन बनाए। जवाब में रोड़ासर की टीम 5 विकेट खोकर 62 रन ही बना सकी। हांसलसर ने यह मुकाबला 49 रन से जीत लिया।दूसरा मुकाबला डूंडलोद और भिर्र के बीच हुआ।

टॉस जीतकर डूंडलोद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 5 विकेट पर 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भिर्र की टीम 8 ओवर में 8 विकेट खोकर 70 रन ही बना सकी। डूंडलोद ने यह मुकाबला 17 रन से जीत लिया।तीसरा मुकाबला छावसरी और इस्लामपुर के बीच खेला गया। छावसरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 9 विकेट खोकर 77 रन बनाए। जवाब में इस्लामपुर ने 81 रन बनाकर यह मैच 4 रन से अपने नाम कर लिया।

चौथा मुकाबला सेकंड राउंड में इस्लामपुर और डूंडलोद के बीच हुआ। इस्लामपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। डूंडलोद ने निर्धारित ओवर में 73 रन बनाए। जवाब में इस्लामपुर ने 6 ओवर में 74 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

इस दौरान जितेंद्र कुमावत, रामावतार स्वामी, छगनलाल शर्मा, गिरधारी लाल पुजारी, सलीम चोपदार, देवी जय योगी, राजेश जलेन्द्रा, हवलदार रघुवीर, लक्ष्मण राम जांगिड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles