काजलां में मुख्यमंत्री विकास अभियान की दूसरी बैठक:गांव के विकास कार्यों पर हुआ मंथन, ग्रामीणों से लिए सुझाव
काजलां में मुख्यमंत्री विकास अभियान की दूसरी बैठक:गांव के विकास कार्यों पर हुआ मंथन, ग्रामीणों से लिए सुझाव
बुहाना : बुहाना स्थित ग्राम पंचायत काजलां में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विकास ग्राम-शहरी वार्ड अभियान के तहत दूसरी स्थानीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में गांव के विकास कार्यों पर गंभीर मंथन हुआ और ग्रामीणों से सुझाव लेकर योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने की बात कही।
बैठक की अध्यक्षता सरपंच योगेश कुमार ने की। उन्होंने इस दौरान कहा कि गांव के समग्र विकास के लिए आमजन की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता के साथ अमल में लाया जाएगा। बैठक में पेयजल, सड़क, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई। सभी उपस्थित लोगों ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए मिलकर सहयोग करने का संकल्प लिया।
ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर ग्राम सेवक मुकेश यादव, राशन डीलर बाबूलाल सहित अशोक कुमार, मनोज कुमार, सतवीर, राजपाल, संदीप और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091910


