राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातडा में छात्र- छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर कीया सम्मान
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातडा में छात्र- छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर कीया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातडा़ (चूरू) व राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सातडा़ द्वारा संयुक्त रूप से आज माध्यमिक/उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2026 व कक्षा 5 व 8 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए दोनों विद्यालयों के स्टाफ सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने डीजे की धुन पर नाचते हुए सम्पूर्ण गांव में रैली का आयोजन किया गया । सातडा़ के पीईईओ व प्राचार्य धर्मेन्द्र मुण्ड ने बताया कि सत्र 2025-26 में विद्यार्थियों को तैयारी के लिए अल्प समय मिला, लेकिन विद्वान शिक्षकों की मेहनत एवं विद्यार्थियों की लगन के बल पर परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए।
इस 26 जनवरी को सातडा़ के भामाशाहों द्वारा दी गई लगभग 20 लाख रुपए की राशि से विद्यालय में मरम्मत एवं रंग रोगन का कार्य चल रहा है तथा इसी कड़ी में आगे जुलाई 2026 तक विद्यालय में विशेष सुविधाओं युक्त पुस्तकालय, कृषि विज्ञान लैब,आर्ट गैलरी, वाटिका, किचन गार्डन और बैडमिंटन व टेबल टेनिस के लिए इंडोर खेल सुविधा आदि को विकसित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में कल्पना कुमारी दईया (प्राचार्य) दयानंद न्यौल (उपप्राचार्य) सुमन शर्मा (प्रधानाध्यापक), उषा वर्मा, मंजु सिहाग, आशा कंवर, सुनीता मोगा, गौरव दीक्षित, प्रांकुर आर्य, सुनीता मेहडा़, सुनीता मांझु, संजय शर्मा, राकेश न्यौल, शर्मिला सहारण, अनिता रानी, रूकमा, कल्पना दईया, मनीषा जांगिड़, अल्का शर्मा, मनोज, लक्ष्मी कंवर, सोनू कस्वां, भुपेंद्र जोशी, जयसिंह झाझडिया, पुनम भाकर, कमोद, विजयलक्ष्मी, सोनु कुमारी व नरेश कुमार शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2094631

