[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिले के सभी उपखंडों में आयोजित हुए अटल जन सेवा शिविर, अधिकारियों ने सुने जन अभाव – अभियोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिले के सभी उपखंडों में आयोजित हुए अटल जन सेवा शिविर, अधिकारियों ने सुने जन अभाव – अभियोग

जिले के सभी उपखंडों में आयोजित हुए अटल जन सेवा शिविर, अधिकारियों ने सुने जन अभाव - अभियोग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में गुरुवार को जिले के सभी उपखंडों में अटल जन सेवा शिविर (उपखंड स्तरीय जनसुनवाई) आयोजित किए गए। शिविरों के दौरान संबंधित उपखंड अधिकारियों ने उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं एवं अभाव-अभियोगों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त परिवेदनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर के दौरान ही कई प्रकरणों का निस्तारण भी किया गया।

जिले के सभी उपखंडों से प्राप्त हुए कुल 67 परिवादों में से 25 का हुआ मौके पर ही निस्तारण
अटल जन सेवा शिविर के दौरान जिले के सभी उपखंडों में प्राप्त कुल 67 परिवादों में से 25 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इन शिविरों में चूरू उपखंड में 14 में से 10, तारानगर व सरदारशहर उपखंड में 03-03 में से 02-02, रतनगढ़ में 18 में से 05, बीदासर में 14 में से 06 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसी क्रम में राजगढ़ में 02 व सुजानगढ़ में 13 परिवाद प्राप्त हुए। अटल जन सेवा शिविरों के दौरान सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहकर आमजन के परिवाद सुने और मौके पर ही निस्तारण के प्रयास किए। इसी के साथ चक्रीय क्रम से ग्रुपवार आवंटित ब्लॉकों में जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles