[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वक्ता बोले- कुछ भी गलत होता है, पेरेंट्स-टीचर को बताए:उदयपुरवाटी में स्टूडेंट्स को दिए ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के टिप्स


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वक्ता बोले- कुछ भी गलत होता है, पेरेंट्स-टीचर को बताए:उदयपुरवाटी में स्टूडेंट्स को दिए ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के टिप्स

वक्ता बोले- कुछ भी गलत होता है, पेरेंट्स-टीचर को बताए:उदयपुरवाटी में स्टूडेंट्स को दिए ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के टिप्स

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में गुरुवार को तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से एक दिवसीय विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्रों को साइबर अपराधों सहित विभिन्न कानूनी विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनू के निर्देश पर यह शिविर पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुरवाटी में आयोजित हुआ। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कोचर ने छात्रों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फ़िशिंग, हैकिंग और साइबर बुलिंग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इन अपराधों से बचाव के उपाय सुझाए और साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी।

पैनल अधिवक्ता अशोक कुमार ने छात्रों को सलाह दी कि यदि उनके साथ कुछ भी गलत होता है, तो उन्हें तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों और पुलिस को सूचित करना चाहिए। तालुका सचिव शिव कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को नालसा (NALSA) और रालसा (RALSA) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के बारे में भी अवगत कराया।

स्कूल प्रिंसिपल प्रदीप चौधरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल रोहिताश्व, कनखा राम मीना, बलवान सिंह और भंवर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles