[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के किठाना में गेहूं की फसल में लगाई आग:रास्ते को लेकर हुआ विवाद, पटवारी और पुलिस ने खुलवाया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के किठाना में गेहूं की फसल में लगाई आग:रास्ते को लेकर हुआ विवाद, पटवारी और पुलिस ने खुलवाया

चिड़ावा के किठाना में गेहूं की फसल में लगाई आग:रास्ते को लेकर हुआ विवाद, पटवारी और पुलिस ने खुलवाया

चिड़ावा : चिड़ावा उपखंड के किठाना में गुरुवार को रास्ते के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पदमपुरा रोड पर मंदिर की जमीन से जुड़े इस विवाद में एक पक्ष ने खेत में निकालकर रखी गई गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया।

आगजनी की सूचना मिलते ही चिड़ावा से फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और फसल को पूरी तरह जलने से बचाया। इसके बाद पटवारी और पुलिस जाब्ता भी घटनास्थल पर पहुंचा। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर समझाइश की। पुलिस और पटवारी की मौजूदगी में विवादित रास्ते को खुलवाया गया, जिससे तनाव कम हुआ। आग बुझाने में चिड़ावा फायर ब्रिगेड की टीम से अरविंद दहिया, नरेश राव, विकास और हरेंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles