गुढागौड़जी में तोड़फोड़, जानलेवा हमले में तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने अवैध हथियार और वाहन जब्त किए, चार पहले ही पकड़े जा चुके
गुढागौड़जी में तोड़फोड़, जानलेवा हमले में तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने अवैध हथियार और वाहन जब्त किए, चार पहले ही पकड़े जा चुके
गुढागौड़जी : गुढागौड़जी पुलिस थाना क्षेत्र में तोड़फोड़, जानलेवा हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए कुल आरोपियों की संख्या सात हो गई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार और वाहन भी जब्त किए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान टिटनवाड़ निवासी रमेश कुमार उर्फ छोटू (31), खरबासो की ढाणी (टोडी) निवासी नरेन्द्र कुमार (26) और बड़ापाना (भौड़की) निवासी आनन्द कुमार (27) के रूप में हुई है। थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने इन आरोपियों को भौड़की और टिटनवाड़ क्षेत्र से तलाश कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।
इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी मंदीप से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध हथियार बरामद किया गया है। साथ ही, वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना 4 अप्रैल 2026 की रात को हुई थी। थाना गुढागौड़जी को सूचना मिली थी कि कस्बे में दो वाहनों में सवार लोगों के बीच झगड़ा चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जांच में सामने आया कि भौड़की चौराहे के पास विक्रम सिंह उर्फ सोनू राजपूत और उसके साथियों तथा दूसरे पक्ष के अरविन्द उर्फ सोनू उस्ताद और उसके साथियों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने की नीयत से वाहनों को तेज गति से दौड़ाया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के वाहनों को टक्कर मारी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना में बिजली विभाग का एक खंभा टूट गया, वहीं सड़क किनारे दुकानों के चबूतरे, रेलिंग, पट्टी-कातले और बिजली मीटरों को भी नुकसान पहुंचा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092239

