[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती: चूरू में दस्तावेज सत्यापन जारी, 576 पात्र व 32 प्रोविजनल अभ्यर्थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती: चूरू में दस्तावेज सत्यापन जारी, 576 पात्र व 32 प्रोविजनल अभ्यर्थी

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती: चूरू में दस्तावेज सत्यापन जारी, 576 पात्र व 32 प्रोविजनल अभ्यर्थी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के तहत पात्रता जांच व दस्तावेज सत्यापन का कार्य बुधवार को भी सुचारू रूप से जारी रहा। यह प्रक्रिया संयुक्त निदेशक, चूरू रेंज के निर्देशन में सेठ गोपीराम गोयनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11 मार्च से संचालित हो रही है।

सहायक निदेशक एवं सदस्य सचिव प्रमेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 750 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बुधवार को सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें कुल 608 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 142 अनुपस्थित रहे। सत्यापन के दौरान 576 अभ्यर्थियों को पात्र तथा 32 को प्रोविजनल पात्र माना गया।

व्यवस्थित प्रक्रिया से तेजी आई कार्य में
संयुक्त निदेशक कार्यालय द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान के चलते अभ्यर्थी अब पूर्ण दस्तावेजों के साथ व्यवस्थित रूप से पहुंच रहे हैं, जिससे सत्यापन कार्य में तेजी आई है।

समितियों द्वारा पारदर्शी व्यवस्था
दस्तावेज सत्यापन कार्य के लिए गठित विभिन्न समितियों के सदस्य—कमल सारण, बेधड़क बड़सरा, विजय धुंधवाल, शिवराज सिंह, धर्मेंद्र मुंड, गोगराज, इरफान अली, देवकरण मीणा, गरिमा चाहर, अशोक शर्मा व आरिफ खान—द्वारा टोकन सिस्टम के माध्यम से पारदर्शिता के साथ कार्य का संचालन व पर्यवेक्षण किया जा रहा है।

डेटा फीडिंग व रिकॉर्ड संधारण जारी
निदेशक माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर के निर्देशानुसार सत्यापित अभ्यर्थियों की फाइलों का संग्रहण, जांच व डेटा फीडिंग का कार्य भी प्रतिदिन किया जा रहा है। इस कार्य में रामचंद्र जांगिड, विजय मीणा, कुलदीप कुल्हरी, नरेश मीणा, रघुवीर स्वामी सहित अन्य कार्मिक जुटे हुए हैं।

अब तक 11,552 अभ्यर्थी हुए शामिल
संयुक्त निदेशक, चूरू रेंज के अनुसार अब तक कुल 18,012 अभ्यर्थियों में से 11,552 दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित हो चुके हैं, जबकि 1,948 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं। अनुपस्थित अभ्यर्थियों को पुनः अवसर दिया जाएगा, जिसके लिए अलग से कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker