पालनहार योजना बनी दिव्यांग अमजद के परिवार का सहारा, योजनाओं से मिला आत्मनिर्भरता का संबल
पालनहार योजना बनी दिव्यांग अमजद के परिवार का सहारा, योजनाओं से मिला आत्मनिर्भरता का संबल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सरकार की योजनाएं जब सही पात्र तक पहुंचती हैं, तो वे न केवल आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाती हैं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़कर सशक्त भी करती हैं। ऐसा ही एक वाक्या है कि चूरू जिले के सुजानगढ़ के वार्ड नंबर 15 निवासी अमजद और उनकी पत्नी यासमीन, दोनों दिव्यांग होने के बावजूद आज सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं। यह संभव हो रहा है, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संवेदनशील नेतृत्व व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण।
दिव्यांग अमजद बताते हैं कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। वहीं उनके तीन बच्चों को पालनहार योजना के अंतर्गत 4500 रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं। इस प्रकार परिवार को कुल 7000 रुपये की नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है। इस सहायता से उनके बच्चों का पालन-पोषण एवं शिक्षा सुचारू हो पा रही है।
अमजद बताते हैं कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी स्वयं की परचून की दुकान है और इससे वह अपनी आजीविका चला रहे हैं। वह बताते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री निःशक्तजन स्वरोजगार योजना के तहत 50,000 रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने अपना स्वरोजगार शुरू किया और आज वे आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। वह बताते हैं कि उन्हें राज्य सरकार की स्कूटी योजना के अंतर्गत अमजद को स्कूटी प्रदान की गई है, जिससे उनके दैनिक आवागमन में सुविधा हुई और रोजगार संचालन में भी आसानी हुई है।
अब उन्हें अपनी दुकान तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता। अमजद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहते हैं कि उनका परिवार राज्य सरकार की योजनाओं से संतुष्ट हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं ने उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091592


