[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना में एक सप्ताह से सफाई ठप, कचरे के ढेर:टेंडर की अवधि खत्म, VDO बोले- नई गाइडलाइन के लिए अभी कोई आदेश नहीं मिला

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिराना में एक सप्ताह से सफाई ठप, कचरे के ढेर:टेंडर की अवधि खत्म, VDO बोले- नई गाइडलाइन के लिए अभी कोई आदेश नहीं मिला

चिराना में एक सप्ताह से सफाई ठप, कचरे के ढेर:टेंडर की अवधि खत्म, VDO बोले- नई गाइडलाइन के लिए अभी कोई आदेश नहीं मिला

चिराना : चिराना गांव में पिछले करीब एक सप्ताह से सफाई कार्य ठप है। इसके चलते गांव में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। बारिश के मौसम में इन ढेरों से दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों के पनपने का खतरा बढ़ गया है।

टेंडर प्रक्रिया से होती है सफाई

गांव में सफाई का कार्य पंचायत द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कराया जाता है। वर्तमान में यह टेंडर जगदीश प्रसाद कॉन्ट्रैक्टर के पास था। जगदीश प्रसाद ने बताया कि उनके टेंडर की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो गई है।

चिराना गांव में पिछले करीब एक सप्ताह से सफाई कार्य ठप है।
चिराना गांव में पिछले करीब एक सप्ताह से सफाई कार्य ठप है।

ग्राम विकास अधिकारी बोले- नई गाइडलाइन के लिए अभी कोई आदेश नहीं मिला

इस संबंध में चिराना के ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि नई गाइडलाइन के लिए अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने जिला परिषद और पंचायत समिति को इसकी सूचना भेज दी है। अधिकारी के अनुसार, नया टेंडर जारी होगा या वर्तमान टेंडर का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा, यह आदेश आने के बाद ही तय होगा।

कचरे के इन ढेरों के पास पशु भी चरते देखे गए हैं।
कचरे के इन ढेरों के पास पशु भी चरते देखे गए हैं।

गांव में रखे गए डस्टबिन भी अब अपर्याप्त साबित हो रहे हैं। कचरे के इन ढेरों के पास पशु भी चरते देखे गए हैं। ये कचरे के ढेर आम रास्ते, दो स्कूलों और मिठाइयों की दुकानों के पास लगे हैं, जिससे प्रदूषण और बीमारियों का खतरा और बढ़ गया है। इसके अलावा, नालियां भी अवरुद्ध होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे गंदगी और बढ़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करने और इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Related Articles