विधायक सुभाष मील खंडेला ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया:मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, पीएमओ को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
विधायक सुभाष मील खंडेला ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया:मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, पीएमओ को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : विधायक सुभाष मील खंडेला ने रविवार रात राजकीय उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक मील ने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा वितरण प्रणाली, वार्डों की स्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानी।
मरीजों से बातचीत में विधायक ने दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति और नर्सिंग स्टाफ की कार्यशैली पर फीडबैक लिया। उन्होंने कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था का भी जायजा लिया और अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह निठारवाल को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विधायक मील ने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई और सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने जोर दिया कि मरीजों को समय पर इलाज और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस मौके पर वरिष्ठ सर्जन डॉ. जितेंद्र यादव, जनसेवक बलराम अग्रवाल, भाजपा नेता आयुष कानूनगो और राकेश पावंडा सहित अस्पताल के डॉक्टर तथा नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091997


