फतेहपुर में क्रूजर-बाइक की टक्कर, दो घायल:धानुका अस्पताल में इलाज जारी, बाइक सवार होटल से कहीं घूमने जा रहे थे
फतेहपुर में क्रूजर-बाइक की टक्कर, दो घायल:धानुका अस्पताल में इलाज जारी, बाइक सवार होटल से कहीं घूमने जा रहे थे
फतेहपुर : सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में दो जांटी बालाजी धाम के पास क्रूजर और बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल धानुका उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में भरतपुर निवासी अंतिम पुत्र निवारण सिंह और फतेहपुर निवासी अजय पुत्र कुनकुन यादव घायल हुए हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार हाइवे पर स्थित होटल से कहीं घूमने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही क्रूजर गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2094625

