[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद में श्री नारंगी वाले बालाजी महाराज का मेला 10 अप्रैल को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद में श्री नारंगी वाले बालाजी महाराज का मेला 10 अप्रैल को

व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित, 9 अप्रैल रात्रि को होगा जागरण

जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद में श्री नारंगी वाले बालाजी महाराज का वार्षिक मेला 10 अप्रैल को आयोजित होगा। मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए श्री नारंगी वाले बालाजी विकास सेवा समिति की एक बैठक मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। इसमें मेले के बेहतर आयोजन से संबंधित आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। मंदिर के पुजारी एनएल शास्त्री ने बताया कि मेले से एक दिन पूर्व, 9 अप्रैल को रात्रि में जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार शंकर लाल (हाथोज, जयपुर), राजा छैला (कॉमेडियन), छोटी रंगीली (जयपुर), गोरी राजस्थानी (डांसर) और महेश सेन (खुशी साउंड श्रीमाधोपुर) के जगदंबा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 10 अप्रैल को मेले के दौरान कुश्ती दंगल का भी आयोजन होगा, जिसमें 50 रुपए से लेकर 2100 रुपए तक की कुश्ती करवाई जाएगी। बैठक में एनएल शास्त्री, अशोक सैनी, रोहिताश कुमावत, राहुल लाटा, विकास लाटा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker