खेतड़ीनगर में एचसीएल यूनियन ने श्रम कानूनों का विरोध:केंद्रीय श्रम संहिताओं के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया
खेतड़ीनगर में एचसीएल यूनियन ने श्रम कानूनों का विरोध:केंद्रीय श्रम संहिताओं के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की यूनियन केटीएसएस ने केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर चार श्रम संहिताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने इन कानूनों को श्रमिक हितों के विपरीत बताते हुए पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला बताया। यह विरोध प्रदर्शन यूनियन कार्यालय में एक बैठक के आयोजन के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद जोरदार नारेबाजी की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड सत्यनारायण गर्मा ने की।
यूनियन महासचिव बिडदूराम सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए श्रम कानून मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं और इनसे श्रमिकों का शोषण बढ़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये कानून पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। नए श्रम कानूनों के तहत ठेका कामगारों के स्थायीकरण और समान काम के लिए समान वेतन जैसी व्यवस्थाओं को कमजोर किया गया है, जो श्रमिक वर्ग के लिए नुकसानदायक है। इस दौरान ओमप्रकाश, तेजपाल, खुशीराम यादव सहित बड़ी संख्या में यूनियन से जुड़े कामरेड उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2094636

