[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में सूने मकान में लाखों की चोरी:10 दिन से बाहर गया था परिवार, 6.5 लाख के आभूषण और 5.5 लाख की नगदी चुराई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में सूने मकान में लाखों की चोरी:10 दिन से बाहर गया था परिवार, 6.5 लाख के आभूषण और 5.5 लाख की नगदी चुराई

रींगस में सूने मकान में लाखों की चोरी:10 दिन से बाहर गया था परिवार, 6.5 लाख के आभूषण और 5.5 लाख की नगदी चुराई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस की आजाद कॉलोनी में एक सूने मकान से करीब 12 लाख रुपए के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। मकान मालिक बाबू खां ने गुरुवार शाम को रींगस पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है।

रिश्तेदारी के शादी समारोह में गए थे

पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर एक, आजाद कॉलोनी, मस्जिद के पास निवासी बाबू खां पुत्र छीतर खान ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 23 मार्च को दौलतपुरा, जयपुर में एक रिश्तेदारी के समारोह में शामिल होने गए थे। घर से निकलने से पहले उन्होंने मुख्य द्वार सहित सभी कमरों में ताले लगाए थे।

मकान के टूटे मिले ताले

गुरुवार को जब बाबू खां जयपुर से अपने घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि मकान के सभी ताले टूटे हुए थे और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी से 6 लाख 50 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 5 लाख 50 हजार रुपए नकद सहित अन्य कीमती सामान गायब था।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

सूचना मिलने पर रींगस पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। रींगस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि बाबू खां की लिखित रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles