[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर के पटनिया मंदिर में हनुमान जयंती पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू, महाआरती के साथ हनुमान जी को लगाया छप्पन भोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर के पटनिया मंदिर में हनुमान जयंती पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू, महाआरती के साथ हनुमान जी को लगाया छप्पन भोग

जसरापुर के पटनिया मंदिर में हनुमान जयंती पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू, महाआरती के साथ हनुमान जी को लगाया छप्पन भोग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर के लक्ष्मी नारायण पटनिया मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष में बुधवार से पटनिया परिवार के सौजन्य से मुरारीलाल पटनिया के सानिध्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं हनुमान जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।मुरारीलाल पटनिया ने बताया कि कार्यक्रम के तहत हनुमान जी की ज्योत महा आरती की गई।

इसके पश्चात हनुमान जी को 56 प्रकार के व्यंजनों का छप्पन भोग अर्पित किया गया।श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।शाम 7:15 बजे मंदिर परिसर में ग्रामीणों द्वारा संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति में सराबोर होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

इस अवसर पर शशिकांत शर्मा, गिरधारी लाल पटनिया, राजेंद्र प्रसाद पटनिया, मुरारीलाल जोशी, सुशील पटनिया, डॉक्टर गिरधारी लाल पांडे, प्रमोद पटनिया, सुरेश कुमार पालीवाल, जुगल बोहरा, प्रीति पालीवाल, इंदु देवी, शारदा देवी, अनीता देवी, कमला देवी, उषा देवी, मधु देवी, रजनी देवी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles