नीमकाथाना में अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई:6 आरोपी गिरफ्तार, 13.98 लाख नकद और मादक पदार्थ जब्त
नीमकाथाना में अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई:6 आरोपी गिरफ्तार, 13.98 लाख नकद और मादक पदार्थ जब्त
नीमकाथाना : नीमकाथाना में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस दौरान 4 आरोपियों को मादक पदार्थों से संबंधित मामलों में गिरफ्तार किया, जबकि 2 अन्य को गैर-संबंधित मामलों में पकड़ा गया। कार्रवाई में 2.02 ग्राम स्मैक, 483 ग्राम गांजा, 3 लीटर हथकढ़ शराब और 13 लाख 98 हजार 600 रुपए नकद जब्त किए गए।
यह कार्रवाई सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा और डीएसपी सुशील मान के सुपरविजन में सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने कोतवाली थाना, पाटन थाना और जिला स्पेशल टीम के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया।
सदर थाना सीआई राजेश डूडी ने बताया कि पुलिस ने ग्राम डुमोली जोहड़ा, डेहरा जोहड़ी और गुहाला में दबिश दी। डुमोली जोहड़ा से लक्ष्मी देवी के कब्जे से 89 ग्राम गांजा और 6.38 लाख रुपए नकद जब्त किए गए। डेहरा जोहड़ी में विकास सांसी से 394 ग्राम गांजा, 1 लीटर हथकढ़ शराब और 47 हजार रुपए बरामद हुए। वहीं, गुहाला में मुकेश सांसी से 2.02 ग्राम स्मैक, 2 लीटर हथकढ़ शराब और 7.13 लाख रुपए नकद जब्त किए गए।
इस कार्रवाई में लक्ष्मी देवी, विकास सांसी और मुकेश सांसी को मादक पदार्थ संबंधी मामलों में गिरफ्तार किया गया है। महेश कुमार, आकाश और अमित को गैर-संबंधित मामलों में पकड़ा गया। तीनों मुख्य मामलों में एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092419


