[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोहड़वाले बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: बुधवार को सजेगी भजनों की शाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

जोहड़वाले बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: बुधवार को सजेगी भजनों की शाम

जोहड़वाले बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: बुधवार को सजेगी भजनों की शाम

निराधनू : निराधनू क्षेत्र के प्रसिद्ध जोहड़वाले बालाजी धाम, निराधनू में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजनों की तैयारियां जोरों पर हैं। दो दिवसीय इस उत्सव में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

विशाल भजन संध्या
शक्तिपीठ धाम सेवा समिति के सदस्य संजय सैनी निराधनू ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 1 अप्रैल, बुधवार को विशाल भजन जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस शाम को यादगार बनाने के लिए हनुमानगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक पवन शर्मा अपनी सुरीली आवाज में बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगे।

विशेष आरती का आयोजन
अगले दिन 2 अप्रैल, गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के मुख्य अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इसमें विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ , यज्ञ और महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरित किया जाएगा।

सेवा समिति की तैयारियां
आयोजन को भव्य बनाने के लिए शक्तिपीठ धाम सेवा समिति के सभी सदस्य सक्रियता से जुटे हुए हैं। मन्दिर परिसर को फूलों से व भगवा पताकाओं द्वारा सजाया जा रहा है । समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से इस धर्ममय आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है। तथा एक अहम बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को अलग अलग काम सौंप दिए गए है ।

Related Articles