किशोरपुरा के प्रसिद्ध श्री चामुंडा माता मंदिर में विशाल भजन संध्या-खूब जमी भजन संध्या झूमे श्रद्धालु
कलाकारों ने मंदिर पर टेका मत्था पूजा अर्चना कर मांगी मन्नत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : किशोरपुरा की पहाड़ी पर आराध्य देवी श्री चामुंडा माता मंदिर पर एक शाम मां चामुंडा के नाम आयोजित भजन संध्या में मशहूर कॉमेडियन एवं फिल्म अभिनेता भजन गायक पन्या सेपट उर्फ दीपक मीणा ने एक से बढ़कर एक भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं से खूब तालियां बटोरी। मंदिर प्रांगण में पहली बार आयोजित मेले को लेकर हुए इस भव्य कार्यक्रम में भजन गायिका मंजू गहलोत एवं राजस्थानी सिंगर गोपाल राव के द्वारा भी सुंदर प्रस्तुतियां दी गई।
हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकारों ने आध्यात्मिक भजनों पर देवी देवताओं की झांकियों पर लाजबाव नृत्य पेश किया। मनमोहक प्रस्तुतियों पर महिला और पुरुष श्रद्धालु झूम उठे। भजन संध्या से पहले मशहूर कलाकार पन्या सेपट ने चामुंडा शक्ति पीठ पर धोक लगाकर पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। आध्यात्मिक भजन संध्या ओर मेले में वालीयंटरों और सेवा भावी लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। ऐतिहासिक मेले ओर भजन संध्या की गांव में खासी चर्चा है। पहली बार हुए इस आयोजन के प्रति ग्रामीणों में काफी उत्साह है। श्री चामुंडा सेवा समिति के लोगो ने बताया कि इस सफल आयोजन के पीछे सारे गांव का योगदान है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2078013

