[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरपीएफ ने पेश की ईमानदारी की मिसाल:82 हजार रुपए से भरा बैग मालिक को लौटाया, यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में छूटा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आरपीएफ ने पेश की ईमानदारी की मिसाल:82 हजार रुपए से भरा बैग मालिक को लौटाया, यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में छूटा था

आरपीएफ ने पेश की ईमानदारी की मिसाल:82 हजार रुपए से भरा बैग मालिक को लौटाया, यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में छूटा था

चूरू : चूरू रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक मजदूर का 82,050 रुपये नकद और अन्य सामान से भरा बैग सुरक्षित लौटा दिया। यह बैग यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में छूट गया था।

झुंझुनूं जिले के सिंगोर निवासी जयराम भोमाराम कुमावत, जो पेशे से टाइल मिस्त्री हैं, महाराष्ट्र के सांगली में मजदूरी करते हैं। वे यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस से अपने गांव लौट रहे थे। सफर के दौरान जल्दबाजी में वे सीकर स्टेशन पर उतर गए, लेकिन उनका काला बैग ट्रेन में ही छूट गया।

बैग में 82,050 रुपये नकद के अलावा कपड़े और अन्य जरूरी सामान था। बैग छूटने की सूचना मिलते ही चूरू आरपीएफ चौकी सक्रिय हो गई। ट्रेन के कोच एस-11 में बैग होने की जानकारी मिली।

एसआई नंदकिशोर के निर्देशन में हैड कांस्टेबल राजेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल रमेश कुमार की टीम ने ट्रेन के चूरू पहुंचने पर संबंधित कोच में तलाशी अभियान चलाया। यात्रियों से पूछताछ के बाद बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

आरपीएफ ने जयराम कुमावत से संपर्क कर उन्हें सूचना दी। चौकी पहुंचने पर जब उन्हें उनका बैग रुपए समेत सही सलामत सौंपा गया, तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। जयराम ने आरपीएफ टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यह रकम खो जाती तो उनके परिवार पर बड़ा संकट आ सकता था।

Related Articles