लाखनी में अंबेडकर जयंती पर दौड़, खोज प्रतियोगिताएं:10वीं-12वीं के टॉपर्स का होगा सम्मान, जूनियर और सीनियर वर्ग के ऑनलाइन फॉर्म जारी
लाखनी में अंबेडकर जयंती पर दौड़, खोज प्रतियोगिताएं:10वीं-12वीं के टॉपर्स का होगा सम्मान, जूनियर और सीनियर वर्ग के ऑनलाइन फॉर्म जारी
खंडेला : ग्राम पंचायत लाखनी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर अम्बेडकर युवा संस्थान लाखनी द्वारा 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर एक जूम मीटिंग का आयोजन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष श्याम लाल मेघवाल ने बताया कि सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जयंती समारोह के दौरान महिला और पुरुष वर्ग के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त, सीनियर और जूनियर वर्ग के छात्रों के लिए अम्बेडकर खोज प्रतियोगिता परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
मेघवाल ने यह भी बताया कि समाज उत्थान के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जूनियर और सीनियर वर्ग के ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित होगी।
मीटिंग में धर्मपाल वर्मा, महावीर ढेनवाल, अजय लोहमरोड, नितेश, बब्बन वर्मा, मुकेश और महेंद्र सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2077681