[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी के घूमनसर कलां में युवती की संदिग्ध मौत:पुलिस ने दाह संस्कार रुकवाकर जांच की शुरू, परिजन बोले- सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई मौत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी के घूमनसर कलां में युवती की संदिग्ध मौत:पुलिस ने दाह संस्कार रुकवाकर जांच की शुरू, परिजन बोले- सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई मौत

पिलानी के घूमनसर कलां में युवती की संदिग्ध मौत:पुलिस ने दाह संस्कार रुकवाकर जांच की शुरू, परिजन बोले- सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई मौत

पिलानी : झुंझुनूं जिले के घूमनसर कलां गांव में एक 20 से 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। यह घटना रामाणा जोहड़ के पास स्थित एक घर में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान और सीओ विकास धींधवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड को बुलाया

मामले की गहन जांच के लिए FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और दोनों टीमें मौजूद हैं। मिली जानकारी के अनुसार, युवती के परिजन उसकी मौत का कारण सीढ़ियों से गिरना बता रहे थे। वो युवती के अंतिम संस्कार की तैयारी करने में लगे थे।

गुप्त सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस

इसी दौरान, किसी ने पुलिस को इस संदिग्ध मौत की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दाह संस्कार रुकवाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और हर पहलू से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Related Articles