पंच कुंडीय हवन के साथ गायत्री शक्तिपीठ में नवरात्र पूर्णाहुति कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
पंच कुंडीय हवन के साथ गायत्री शक्तिपीठ में नवरात्र पूर्णाहुति कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
मंड्रेला : क़स्बे के गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवरात्र महोत्सव की पूर्णाहुति पंच कुंडीय हवन के माध्यम से सम्पन्न हुई। इस पावन अवसर पर गायत्री परिवार के परिजनों ने पूरे नौ दिनों तक चले अनुष्ठान को विधि-विधान के साथ पूर्ण किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं देव पूजन के साथ हुई, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। इसके पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। हवन के दौरान श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। गायत्री शक्तिपीठ के रमेश तुलस्यान ने बताया कि नवरात्रि के इन नौ दिनों में श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ साधना एवं उपासना की। पंच कुंडीय हवन के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे समाज में सुख-शांति और सद्भावना का वातावरण बनता है। ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिकता से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2077004

