[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आसलवास में कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाया दम:अन्नपूर्णा देवी माता मेले में कार्यक्रम, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

आसलवास में कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाया दम:अन्नपूर्णा देवी माता मेले में कार्यक्रम, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह

आसलवास में कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाया दम:अन्नपूर्णा देवी माता मेले में कार्यक्रम, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ के ग्राम आसलवास में अन्नपूर्णा देवी माता मेले के अवसर पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन को देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों के बीच एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले। हर दांव-पेंच पर दर्शकों ने तालियों और जयकारों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग दंगल देखने पहुंचे थे।

प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार रखे गए थे। प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए अनिल कुमार पुनिया और अनिल पुनिया (दोनों भाइयों) द्वारा प्रायोजित किया गया। 5100 रुपए की कुश्ती एडवोकेट मदन सिंह राठौड़ द्वारा करवाई गई। अन्य कुश्तियां मेला कमेटी के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित हुईं।

मेले के सफल आयोजन में मेला कमेटी के सदस्यों और सहयोगकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इनमें पूर्व पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह चौहान, मुकेश शर्मा, उम्मेद सिंह चौहान, मुकेश कुमार, मदन सिंह, शार्दुल सिंह तंवर, सेठ पितराम, दलीप सिंह शेखावत (बलौदा), इन्द्र सिंह शेखावत (बलौदा) और महेंद्र साहब ठोठी सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles