सादुलपुर में स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर-सेमीफाइनल मुकाबले:महिला वर्ग में सीकर की आरती और पुरुष वर्ग में चूरू के फैजान ने फाइनल में जगह बनाई
सादुलपुर में स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर-सेमीफाइनल मुकाबले:महिला वर्ग में सीकर की आरती और पुरुष वर्ग में चूरू के फैजान ने फाइनल में जगह बनाई
सादुलपुर : सादुलपुर में 25वीं महिला और 52वीं पुरुष स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी राजगढ़ में आयोजित किए गए। यह प्रतियोगिता 29 मार्च तक चलेगी। उपखंड अधिकारी मनोज खेमादा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और मुकाबलों का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ. हर्षिता राव, थानाधिकारी राजेश सिहाग और द्रोणाचार्य अवॉर्डी अनूप बघेला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सीकर की आरती ने बीकानेर की नीलम को 4-1 से हराया
प्रतियोगिता में महिला वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। 45 किलोग्राम वर्ग में सीकर की आरती ने बीकानेर की नीलम को 4-1 से हराया। 45-48 किलोग्राम वर्ग में अलवर की दिव्या ने हनुमानगढ़ की बबिता को 3-1 से पराजित किया। 54 किलोग्राम वर्ग में चूरू की स्नेहा ने कोटा की अनामिका को 5-0 से हराया। 75 किलोग्राम वर्ग में चूरू की नेहा कुमारी ने अलवर की राधा जांगिड़ को 5-0 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। 80 किलोग्राम वर्ग में उदयपुर की एंजेल जैन ने जयपुर की मनस्वी कंवर को पहले ही राउंड में हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
चूरू के फैजान ने फाइनल में जगह बनाई
पुरुष वर्ग के मुकाबले भी महत्वपूर्ण रहे। 47-50 किलोग्राम वर्ग में चूरू के फैजान ने हनुमानगढ़ के युवराज को आरएससी (रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट) के जरिए पहले ही राउंड में हराकर फाइनल में जगह बनाई। 55-60 किलोग्राम वर्ग में द्रोणाचार्य एकेडमी के गणेश ने अजमेर के दिव्यांशु को नॉकआउट कर फाइनल में प्रवेश किया। 75-80 किलोग्राम वर्ग में चूरू के अजय ने सीकर के राहुल यादव को हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान घायल हुए खिलाड़ियों को मौके पर मौजूद मेडिकल टीम द्वारा तत्काल उपचार प्रदान किया गया। चूरू जिला बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष मनोज पूनिया ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे से फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद समापन समारोह और पदक वितरण किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2076956

