[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ा मोड़ पर यातायात सुधार की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण हटाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ा मोड़ पर यातायात सुधार की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण हटाए

गुढ़ा मोड़ पर यातायात सुधार की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण हटाए

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर के प्रमुख यातायात केंद्र गुढ़ा मोड़ पर प्रशासन और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से व्यापक अभियान चलाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ी कार्रवाई की। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे इस क्षेत्र में सड़क के बीच आ रहे बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर (डीपी) और अन्य अवरोधों को हटाया गया। साथ ही निजी स्तर पर किए गए अवैध अतिक्रमणों पर सख्ती बरतते हुए उन्हें ध्वस्त किया गया।

अभियान के दौरान गन्ना मशीन, चाय के खोखे, अवैध डेयरी बूथ और होटलों के बाहर बने अस्थायी ढांचों को हटाकर सड़क को चौड़ा किया गया। इससे गुढ़ा मोड़ क्षेत्र अब पहले की तुलना में अधिक खुला और व्यवस्थित नजर आने लगा है।

आठ विभागों की संयुक्त कार्रवाई
इस अभियान में बिजली निगम, नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी, दूरसंचार विभाग, वन विभाग और पुलिस सहित करीब आठ विभागों की सक्रिय भागीदारी रही। बिजली निगम ने पुराने खंभों और ट्रांसफार्मर को हटाकर अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया, जबकि नगर परिषद ने विज्ञापन बोर्ड और डेयरी बूथ हटाए। पीडब्ल्यूडी ने मार्ग में बाधा बन रहे संकेतक बोर्ड हटाए और दूरसंचार विभाग ने अपने उपकरणों का स्थानांतरण किया। पुलिस विभाग ने ट्रैफिक गुमटी और सीसीटीवी पोल की शिफ्टिंग प्रक्रिया शुरू की है।

पेड़ों की होगी शिफ्टिंग
वन विभाग द्वारा पेड़ों को काटने के बजाय वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास कार्य भी सुचारू रूप से जारी रह सके।

जाम से मिलेगी राहत
गुढ़ा मोड़ पर करीब 95 प्रतिशत अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं, जबकि शेष कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। यातायात प्रभारी राधेश्याम सांखला ने बताया कि इस कार्रवाई से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी और भविष्य में आवागमन अधिक सुगम होगा। प्रशासन द्वारा शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी प्रकार के अभियान चलाने की योजना बनाई जा रही है।

Related Articles