[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयकारों के साथ गूंजी अरावली की वादियां, उदयपुरवाटी से शाकंभरी धाम तक निकाली गई भव्य निशान पदयात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयकारों के साथ गूंजी अरावली की वादियां, उदयपुरवाटी से शाकंभरी धाम तक निकाली गई भव्य निशान पदयात्रा

श्रद्धा का सैलाब, गाजे-बाजे के साथ शाकंभरी धाम रवाना हुए श्रद्धालु, चैत्र नवरात्रि पर मां शाकंभरी के दर पहुंचे सैंकड़ों निशान

उदयपुरवाटी : कैलाश बबेरवाल, कस्बे में चैत्र नवरात्रि पर भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए ‘शाकंभरी कुटुंब परिवार’ की ओर से मां शाकंभरी की भव्य निशान पदयात्रा अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः 11:15 बजे कस्बे के ऐतिहासिक गणेश मंदिर से हुआ। यात्रा के संयोजक मूलचंद सैनी ने बताया कि श्री गणेश मंदिर से सैकड़ो श्रद्धालु डीजे की धुन पर जयकारों की गूंज और जय माता दी के उद्घोष से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत
डीजे की धुन पर बजते मां शाकंभरी के भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही यात्रा मुख्य बाजार पहुंची, स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया। हाथों में रंग-बिरंगे निशान लिए श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए शाकंभरी धाम की ओर बढ़े। पदयात्रा सायंकाल शाकंभरी धाम पहुंची, जहाँ श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में श्रद्धापूर्वक निशान अर्पित किए। इसके साथ ही यात्रा का विधिवत समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बद्रीप्रसाद तंवर, अजय चौमाल (चिड़ावा), सुनील तंवर, महेश शाह, बसंत सैनी, मुकेश सैनी, सज्जन चेजारा, प्रकाश सैनी, संजय सैनी, अजय सैनी, महेश शर्मा, मोहनलाल सैनी, रोहिताश्व सैनी, अंकित सैनी, सांवर मल सैनी, संदीप आढ़तिया, फूलचंद सैनी, प्रदीप कुमार सैनी, देवाराम सैनी सहित सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Articles