जोड़िया गांव में बालाजी मेले पर भव्य कुश्ती दंगल, विधायक भाम्बू ने किया पहलवानों का सम्मान
जोड़िया गांव में बालाजी मेले पर भव्य कुश्ती दंगल, विधायक भाम्बू ने किया पहलवानों का सम्मान
झुंझुनूं : झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के जोड़िया गांव में बालाजी मेले के अवसर पर हरलाल सिंह धनखड़ फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य कुश्ती दंगल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र भाम्बू ने शिरकत करते हुए बालाजी मंदिर में दर्शन किए और दंगल के विजेता पहलवान परवीन धनखड़ सहित विभिन्न श्रेणियों के विजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विधायक भाम्बू ने अपने संबोधन में कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और खेल भावना का विकास करती है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में महासिंह राव, महेंद्र धनखड़, हीरेंद्र धनखड़, राजकुमार मुंड, संजय पारीक, हरेंद्र धनखड़, प्रमोद जानू, अशोक प्रजापत, जयसिंह (कोच), विजयपाल सिंह राव, ईश्वर राव, शेरसिंह एवं हरदयाल राव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दंगल को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों व कुश्ती प्रेमियों ने मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2076089


