[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पर्यावरण संरक्षण में मिसाल बने खेतड़ी के गोपाल कृष्ण शर्मा, आज शेखावाटी भूषण सम्मान से होंगे सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पर्यावरण संरक्षण में मिसाल बने खेतड़ी के गोपाल कृष्ण शर्मा, आज शेखावाटी भूषण सम्मान से होंगे सम्मानित

पर्यावरण संरक्षण में मिसाल बने खेतड़ी के गोपाल कृष्ण शर्मा, आज शेखावाटी भूषण सम्मान से होंगे सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर द्वारा पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर खेतड़ी के पर्यावरण प्रेमी गोपाल कृष्ण शर्मा को शनिवार को सीकर स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शेखावाटी भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगमोहन सिंह राजपूत उपस्थित रहेंगे, वहीं राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा उन्हें सम्मान प्रदान किया जाएगा।

गौरतलब है कि गोपाल कृष्ण शर्मा पिछले करीब 50 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे विशेष रूप से बरगद व पीपल जैसे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण पौधों को तैयार कर उन्हें आमजन को निशुल्क वितरित करते हैं। उनके इस निरंतर प्रयास से क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण जागरूकता फैलाने में उल्लेखनीय योगदान मिला है।

गोपाल कृष्ण शर्मा के समर्पण और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें पूर्व में भी कई बार उपखंड व जिला स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। अब शेखावाटी भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

Related Articles