हिंदू युवा वाहिनी ने हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू कीं:सूरजगढ़ में हुई बैठक, भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की
हिंदू युवा वाहिनी ने हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू कीं:सूरजगढ़ में हुई बैठक, भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की
चिड़ावा : चिड़ावा में हिंदू युवा वाहिनी ने आगामी हनुमान जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को एक विशेष बैठक हुई, जिसमें उत्सव के आयोजन पर चर्चा हुई। इस दौरान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया और संपूर्ण रूपरेखा तैयार की गई।
सूरजगढ़ में हुए इस कार्यक्रम के दौरान पोस्टर का विमोचन प्रसिद्ध समाजसेवी किन्नर नैना बाई और जीवन ज्योति रक्षा समिति के अध्यक्ष रवि शर्मा ने किया। विमोचन के बाद अतिथियों ने संगठन के इस धार्मिक और सामाजिक प्रयास की सराहना की।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुनीत बड़गुजर ने की। जिला संयोजक अजय मनिठीया ने आगामी उत्सव को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को विभागवार जिम्मेदारियां सौंपीं।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। योजना के अनुसार, यह यात्रा अनाज मंडी स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चार मंदिर धाम पहुंचेगी।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कृष्ण सैनी, संदीप शर्मा, करणी सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत शेखावत, सज्जन जांगिड़, जिला सुरक्षा प्रमुख राजपाल वर्मा और जिला कार्यकारिणी सदस्य शेखर शेखावत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पवन कुमावत, विक्रांत शर्मा, विकास शर्मा, रविन्द्र तंवर, मनीष जांगिड़, बाबली शर्मा, मोहित बागड़ी, हिमांशु गौतम, अमित शर्मा, रोहित चांवरिया, विकास सेवदा और नीरज गुरावा सहित संगठन के कई सक्रिय कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2075819


