पाटन के स्यालोदड़ा गांव में झुझार बाबा का वार्षिक मेला:कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम, जागरण में सुंदर झांकियां निकाली गई
पाटन के स्यालोदड़ा गांव में झुझार बाबा का वार्षिक मेला:कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम, जागरण में सुंदर झांकियां निकाली गई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
पाटन : पाटन क्षेत्र की ग्राम पंचायत स्यालोदड़ा में गुरुवार को लोकदेवता झुझार जी महाराज का वार्षिक मेला भरा। इस मौके पर रात्रि जागरण और कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे।
मेले की पूर्व संध्या पर आयोजित रात्रि जागरण में अलवर से आए कलाकारों ने सुंदर झांकियों के साथ मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें और झूले लगाए गए, जो बच्चों और बड़ों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।

कुश्ती दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। विजेता पहलवानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। दंगल की अंतिम कुश्ती 21 हजार रुपए की आयोजित की गई, जिसमें दर्शकों ने खूब उत्साह दिखाया।

गायों की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे तीन भाई
लोकमान्यता के अनुसार, ईमलोहा निवासी तीन भाई झुझार जी महाराज स्यालोदड़ा में गायों की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। कहा जाता है कि युद्धभूमि में गर्दन कटने के बाद भी उनके धड़ कई पहर तक लड़ते रहे थे।
स्यालोदड़ा में उनका एक ऐतिहासिक मंदिर बना हुआ है, जहां प्रतिवर्ष यह जागरण, मेला और कुश्ती दंगल का आयोजन होता है। मेले के दिन पूरे गांव के घरों में खीर-चूरमा बनता है, जिसे ग्रामीण श्रद्धापूर्वक झुझार बाबा को भोग लगाते हैं। यह मंदिर आसपास और दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्षभर जात-जड़ूले लगते रहते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2074868


