[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शक्तिपीठ मां शाकंभरी में उमड़ी आस्था, हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने की सपरिवार पूजा-अर्चना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शक्तिपीठ मां शाकंभरी में उमड़ी आस्था, हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने की सपरिवार पूजा-अर्चना

शक्तिपीठ मां शाकंभरी में उमड़ी आस्था, हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने की सपरिवार पूजा-अर्चना

उदयपुरवाटी : क्षेत्र के निकटवर्ती अरावली की वादियों में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता शाकंभरी के दरबार में गुरुवार को भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने अपनी पत्नी बिंदु गुप्ता, पुत्री चारु, दामाद साहिल के साथ माता के चरणों में शीश नवाया तथा देश-प्रदेश की खुशहाली एवं अमन-चैन की प्रार्थना की। राज्यपाल का यह दौरा आध्यात्मिक अनुष्ठानों से भरपूर रहा। अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य केदार शर्मा व डॉ. सुमन शर्मा के सानिध्य में राज्यपाल परिवार ने करीब 4 घंटे तक विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंत्रोच्चार से संपूर्ण मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।

रुद्राभिषेक व शतचंडी यज्ञ में दी आहुति
सकराय धाम परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में राज्यपाल ने शिवालय में सपत्नीक रुद्राभिषेक किया। वहीं मदनमोहन मंदिर में चल रहे शतचंडी अनुष्ठान में आचार्य जगदीश प्रसाद शास्त्री व महावीर शर्मा के नेतृत्व में 31 विप्रजनों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई। शाकंभरी मंदिर पहुंचने पर पुजारी पवन शर्मा, विकास शर्मा ने राज्यपाल का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके पश्चात माता की चुनरी ओढ़ाकर व पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया। राज्यपाल की सुरक्षा में प्रशासन व राजनीति जगत की कई हस्तियाँ उपस्थित रहीं, जिनमें पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ सत्यनारायण शर्मा, सीकर एएसपी किशोरीलाल, डीएसपी संदीप चौधरी, एसडीएम निखिल पोद्दार, प्रशिक्षु आरपीएस विजयपाल, जनरल मलिक, डॉ. के.के. शर्मा, विक्की जयपुर, चंदू शर्मा बड़ागांव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles