[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में दुकान के पास ट्रांसफार्मर में आग लगी:चालू लाइन में करंट फैलने का खतरा, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में दुकान के पास ट्रांसफार्मर में आग लगी:चालू लाइन में करंट फैलने का खतरा, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया

डाडा फतेहपुरा में दुकान के पास ट्रांसफार्मर में आग लगी:चालू लाइन में करंट फैलने का खतरा, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के ग्राम डाडा फतेहपुरा में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां उचित मूल्य की दुकान के पास लगी एक विद्युत वितरण पेटी (डीपी) में अचानक आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब डीपी चालू लाइन में थी, जिससे आग तेजी से फैलने का खतरा था।

ग्रामीणों ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और आग पर काबू पाया। यदि समय पर आग बुझाई न जाती, तो आसपास की दुकानों और लोगों को भारी नुकसान हो सकता था।

घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति गहरा आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Related Articles