सरदारशहर में डिस्कॉम कर्मचारियों का प्रदर्शन:काली पट्टी बांधकर निजीकरण का जताया विरोध, सरकार से पुनर्विचार की मांग
सरदारशहर में डिस्कॉम कर्मचारियों का प्रदर्शन:काली पट्टी बांधकर निजीकरण का जताया विरोध, सरकार से पुनर्विचार की मांग
सरदारशहर : जोधपुर डिस्कॉम के निजीकरण की बढ़ती चर्चाओं के बीच, सरदारशहर में कर्मचारियों और अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार, को जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम) के सरदारशहर ग्रामीण उपखंड कार्यालय में कार्मिकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।
निजीकरण के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग
कर्मचारियों ने गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करते हुए सरकार से निजीकरण के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि निजीकरण लागू किया गया, तो संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार डिस्कॉम को घाटे का उपक्रम बताकर बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। कर्मचारियों का मानना है कि यह कदम जनहित में नहीं है।
सरदारशहर ग्रामीण के सहायक अभियंता राजेश कुमार मीणा ने डिस्कॉम के घाटे के वास्तविक कारण बताए। उनके अनुसार, समय पर सरकारी सब्सिडी का भुगतान न होना, बढ़ते आवश्यक खर्च और ठेकेदारी सिस्टम ही घाटे की मुख्य वजहें हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सरकार समय पर भुगतान सुनिश्चित करे और खर्चों पर नियंत्रण रखे, तो घाटे की स्थिति में काफी सुधार हो सकता है।
हस्तक्षेप की अपील की
कर्मचारियों ने सरकार से निजीकरण की प्रक्रिया में तत्काल हस्तक्षेप कर इसे निरस्त करने की अपील की। इस विरोध प्रदर्शन में सहायक अभियंता राजेश, जेईएन प्रतीक, सहीराम, पूनम कृष्ण, दिनेश, राजेश, लेखा अधिकारी किशनलाल प्रेमानी, मीरा बांगड़वा, हनुमान, श्रीराम और संजय सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073936

