मंड्रेला में छात्राओं को मिली सशक्तिकरण की सौगात, निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ
मंड्रेला में छात्राओं को मिली सशक्तिकरण की सौगात, निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ
मंड्रेला : क़स्बे के पिलानी रोड़ स्थित लाठ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या पिंकी कुमारी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और शिक्षा के प्रति उनका रुझान और अधिक बढ़ेगा।
इस दौरान शंकर शरण पोलीवाल, कानाराम कानोड़िया, सुरेंद्र पाराशर, डॉ. धर्मवीर शर्मा, भामाशाह विनोद सिंह निर्वाण, महेश लाठ, अर्जुन सिंह शेखावत, विकास मोदी, नत्थू कर्णावत, इमरान खान, पार्षद रामाकांत पुरोहित, कुलदीप निर्वाण, खादिम खान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता वीरेंद्र सिंह निर्वाण द्वारा किया गया।
जिन्होंने संबोधित करते हुए कहां कि राज्य सरकार की यह पहल बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। साइकिल मिलने से छात्राओं की नियमित उपस्थिति में सुधार होगा और वे आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर होंगी। इस तरह की योजनाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करती हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2073907

