[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामनवमी पर चूरू में निकलेगी भव्य ‘विराट भगवा शोभायात्रा’, पीले चावल बांटकर दिया निमंत्रण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामनवमी पर चूरू में निकलेगी भव्य ‘विराट भगवा शोभायात्रा’, पीले चावल बांटकर दिया निमंत्रण

रामनवमी पर चूरू में निकलेगी भव्य ‘विराट भगवा शोभायात्रा’, पीले चावल बांटकर दिया निमंत्रण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के उपलक्ष्य में 26 मार्च को शहर में भव्य ‘विराट भगवा शोभायात्रा’ निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर श्री रामनवमी शोभायात्रा आयोजन समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

पूज्य संतों के सानिध्य में आयोजित होने वाली इस शोभायात्रा के लिए आज कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शास्त्री मार्केट, धर्म स्तूप, रेलवे स्टेशन और नई सड़क क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान व्यापारियों व आमजन को पीले चावल एवं निमंत्रण पत्र देकर सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया गया। जनसंपर्क के दौरान व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

शोभायात्रा का रूट
आयोजन समिति के ब्रह्मानंद राजोतिया के अनुसार शोभायात्रा 26 मार्च को दोपहर 3 बजे इंद्रमणि पार्क से प्रारंभ होगी। इसके बाद यात्रा शास्त्री मार्केट, रेलवे स्टेशन, नई सड़क, सुभाष चौक, सफेद घंटाघर और गढ़ चौराहा होते हुए राम मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। यह शोभायात्रा शहर में धार्मिक आस्था और उत्साह का प्रमुख केंद्र बनेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77