इंसानियत एकता सेवा समिति की ईद -स्नेह -मिलन बैठक संपन्न
इंसानियत एकता सेवा समिति की ईद -स्नेह -मिलन बैठक संपन्न
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित नए बस स्टेण्ड इंदौरी चाय वाला पर देर शाम को इंसानियत एकता सेवा समिति द्वारा ईद मिलन स्नेह बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता समिति संस्थापक करामत खान उर्दू अदीब ने की। मुख्य अतिथि मेजर सैयद परवेज शाह थे। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ईद की मुबारकबाद दी। बैठक में अप्रेल महीने के दूसरे सप्ताह से परिंडा लगाओ, पक्षी बचाओ अभियान चलाने, शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने, खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित करने सहित अन्य कई सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष अध्यापक वसीम अली, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अली पठान, अध्यापक इमरान बी खान, अध्यापक आवेश कुरैशी ने अपने विचार व्यक्त किए। समिति अध्यक्ष अकबर खान की तरफ से अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस दौरान समिति संयोजक नौशाद खान, निदेशक सदस्य बिलाल खान, समाजसेवी हमीद खान रिसालदार, डॉ अखतर खान, अध्यापक अजीज खान, गुलाम हुसैन गौरी, यूनुस अली भाटी, महबूब खान, जाकिर खान, अबरार खान, रेहान खान, जाहिद खान, इंजमाम खान, मुस्तफा खान, सोयल खान, समीर खान, तंजील खिलजी आदि मौजूद रहे। व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान ने सभी का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2073887

