पहाड़ों के बीच शक्ति, भक्ति व सेवा का महाकुंभ, शाकंभरी सकराय धाम में महाअष्टमी को दिव्य धूम
अरावली की वादियों में बरसी मैया की कृपा, कोटबांध पर उमड़ा सेवा का समंदर, पदयात्रियों के स्वागत में बिछे पलक-पावड़े
उदयपुरवाटी : क्षेत्र के निकटवर्ती अरावली की पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित सिद्ध शक्तिपीठ माँ शाकंभरी सकराय धाम में आस्था का वो स्वरूप देखने को मिला रहा है, जिसकी कल्पना मात्र से मन हर्षित हो जाए। चैत्र नवरात्र महोत्सव के पावन अवसर पर माँ शाकंभरी सेवा समिति (रजि.) के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रमों ने इस बार भक्ति के नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। कोटबांध पर महाअष्टमी की अलसुबह से ही उदयपुरवाटी से सकरायधाम की ओर बढ़ रहे हज़ारों पदयात्रियों के जत्थों का दृश्य अद्भुत रहता है। समिति के संदीप रामुका ने बताया कि भक्तों की थकान मिटाने के लिए समिति के सह सचिव महावीर अग्रवाल भीनमाल, सह कोषाध्यक्ष संजय शाह ने मोर्चा संभाल रखा है।
कोटबांध पर पदयात्रियों के लिए विशेष जलपान की व्यवस्था की गई, जहाँ सेवादारों ने मानो साक्षात मैया की सेवा कर रहे हों के भाव से श्रद्धालुओं का सत्कार कर रहे हैं। समिति की कोर कमेटी ने गौरव के साथ बताया कि इस वर्ष सकराय धाम की ख्याति देश की सीमाओं को लांघकर विदेशों तक जा पहुँची है। मंदिर परिसर में विदेशी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, सात समंदर पार से आए भक्त मैया के चरणों में ‘जात-जडूला’ और धोक लगाने पहुँचे। वहीं मंदिर के गर्भगृह से लेकर परिसर तक वैदिक मंत्रों और शतचंडी पाठ की गूँज ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। चौमू के प्रतिक शर्मा, पुणे के विष्णु शर्मा जैसे कर्मठ सदस्य पिछले कई दिनों से दिन-रात एक कर व्यवस्थाओं को सुचारू बना रहे हैं।
सिरा-पूड़ी का भोग एवं मंदिर महंत का आशीर्वाद
मंदिर महंत दयानाथ महाराज के दिव्य सानिध्य में नवरात्र के हर दिन मैया को सिरा-पूड़ी व ताजे फलों का विशेष भोग लगाया जा रहा है। भक्तों के सहयोग से चल रहे इस महायज्ञ ने यह सिद्ध कर दिया है कि जहाँ सामूहिक शक्ति और सच्ची श्रद्धा हो, वहाँ हर कार्य सिद्ध होता है। संदीप रामुका ने कहा कि भक्त और भगवान के इस मिलन को देखने के लिए अरावली की पहाड़ियां भी नतमस्तक नजर आ रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073940

