घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 42 घरेलू गैस सिलेंडर व 32 डायरी जब्त
घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 42 घरेलू गैस सिलेंडर व 32 डायरी जब्त
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार बुधवार को जिला रसद टीम ने घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 42 घरेलू गैस सिलेंडर तथा 32 डायरी जब्त की।
डीएसओ अंशु तिवाड़ी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम, चूरू से प्राप्त शिकायत के आधार पर जिले के राजलदेसर तहसील के सिमसिया बिदावतान स्थित एक लिखमीचन्द पुत्र ईश्वरराम के घर के 42 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए तथा मौके पर ही 32 घरेल गैस डायरी बरामद की। इसी के साथ प्लास्टिक बोतलों में भरा 20 लीटर पेट्रोल भी जब्त किया गया।
उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार इन सिलेण्डरों को उंचे दामों पर शादी-विवाह आदि में देने के लिए इकट्ठा किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी – विवाह वालों को ही सिलेंडर बिक्री कर 2 हजार से 4000 रूपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से बेचना पाया गया हैl लिखमीचंद ई-मित्र संचालक भी है। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक संपत कुमार, आशा कंवर आदि शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073876

