[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 11 साल के बेटे के साथ महिला गायब:सुबह बिना बताए घर से निकले, मोबाइल भी स्विच ऑफ; गांव में रहता है परिवार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 11 साल के बेटे के साथ महिला गायब:सुबह बिना बताए घर से निकले, मोबाइल भी स्विच ऑफ; गांव में रहता है परिवार

सीकर में 11 साल के बेटे के साथ महिला गायब:सुबह बिना बताए घर से निकले, मोबाइल भी स्विच ऑफ; गांव में रहता है परिवार

सीकर : सीकर जिले में 36 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला अपने 11 साल के बेटे को लेकर सुबह के समय घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। परिवार ने काफी तलाश की लेकिन महिला और उसके बेटे का कुछ पता नहीं चल पाया।

इस संबंध में महिला के पति ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ गांव में रहते हैं। 23 मार्च की सुबह करीब 11 बजे से उनकी पत्नी और बेटा दोनों कहीं पर नहीं दिखे। करीब 2 से 3 घंटे तक परिवार ने सोचा कि दोनों खेत या अन्य किसी जगह पर गए होंगे। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे।

इसके बाद जब महिला के मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया तो वह भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। पति और परिवार के लोगों ने गांव और आस-पड़ोस में भी काफी तलाश की लेकिन महिला और उसके बेटे का कुछ भी पता नहीं चल पाया।

Related Articles