[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण शिक्षा को नई दिशा: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय किरड़ोली के नवीन भवन का शिलान्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ग्रामीण शिक्षा को नई दिशा: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय किरड़ोली के नवीन भवन का शिलान्यास

ग्रामीण शिक्षा को नई दिशा: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय किरड़ोली के नवीन भवन का शिलान्यास

सीकर : क्षेत्र के ग्राम किरड़ोली में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय किरड़ोली के नवीन भवन का शिलान्यास समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग के तत्वावधान में किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि गोवर्धन वर्मा रहे, जिन्होंने विधिवत शिलान्यास कर भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक ग्राम पंचायत किरड़ोली हसीना बानो ने की, जबकि अध्यक्षीय उद्बोधन के लिए मकसूद खां उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बाबूलाल गुर्जर (Adeo माध्यमिक), जितेंद्र सिंह नाथावत (CBEO धोद) तथा PEEO प्रियंका की विशिष्ट उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मजबूत आधारभूत सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं। नया विद्यालय भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा और क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के सभी विद्यालयों का स्टाफ, विद्यालय परिवार, ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संस्था प्रधान आदित्य मेहरा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन सनत कुमार (वरिष्ठ अध्यापक) ने किया।

यह शिलान्यास कार्यक्रम 25 मार्च 2026 को उत्साह एवं उमंग के साथ सम्पन्न हुआ, जिसे ग्रामवासियों ने शिक्षा विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77