[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में पिंक टॉयलेट का लोकार्पण, महिलाओं को मिलेगी सुविधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में पिंक टॉयलेट का लोकार्पण, महिलाओं को मिलेगी सुविधा

झुंझुनूं में पिंक टॉयलेट का लोकार्पण, महिलाओं को मिलेगी सुविधा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : नगर परिषद द्वारा पंचदेव मंदिर के पास स्थित नए प्राइवेट बस स्टैंड पर निर्मित महिला पिंक टॉयलेट का लोकार्पण विधायक राजेन्द्र भाम्बू द्वारा किया गया। यह टॉयलेट बजट घोषणा 2024-25 के तहत करीब 21.24 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है।

लोकार्पण कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी कौशल्या बिश्नोई सहित रविंद्र कुमार मीणा, सावित्री देवी, मंजू चौहान, संजय पारीक, संदीप चांवरिया, अशोक कुमावत, विनोद जांगिड़, दिनेश शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने कहा कि बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों और आसपास के धार्मिक स्थलों से महिलाएं आती हैं, लेकिन अब तक उनके लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। महिलाओं की परेशानी को देखते हुए संवेदनशीलता के साथ पिंक टॉयलेट निर्माण की घोषणा की गई थी, जिसे तय समय पर पूरा कर आमजन को समर्पित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस सुविधा से महिलाओं को काफी राहत मिलेगी और शहर के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।नगर परिषद आयुक्त ने भी विधायक का आभार जताते हुए कहा कि शहर में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Related Articles