केसीसी के नेहरू मैदान में इंटर डिपार्मेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को मानसिक रूप से विकसित करना.... कलेक्टर
खेतड़ी नगर : केसीसी के नेहरू मैदान में सोमवार शाम स्वामी विवेकानंद इंटर डिपार्मेंट डे-नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर रहे, जबकि अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम सुनील चौहान, डीएसपी जुल्फिकार अली, तहसीलदार सुनील कुमार, समाजसेवी हरिराम गुर्जर, पूर्व प्रधान मदनलाल गुर्जर व रोहितास मनकस उपस्थित रहे।
अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। प्रतियोगिता संयोजक एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने बताया कि यह टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों व मीडिया की कुल 17 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें प्रशासन, चिकित्सा, वन, परिवहन, सार्वजनिक निर्माण, जलदाय, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, नगर पालिका, वकील एकादश, पशु चिकित्सा, कृषि, पत्रकार एकादश, विद्युत, पंचायत समिति व शिक्षा विभाग की टीमें शामिल हैं।

टूर्नामेंट 23 मार्च से 30 मार्च तक चलेगा। सभी मैच प्रतिदिन शाम 5 बजे से दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का अनुभव मिलेगा।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों का मानसिक विकास करना है। ऐसे आयोजनों से अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है, जिससे आमजन को भी लाभ मिलता है। उन्होंने इसे उपखंड प्रशासन का सराहनीय नवाचार बताया।
विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों की कौशल दक्षता को निखारती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को मेहनत, ईमानदारी और खेल भावना के साथ भाग लेने का संदेश दिया।
उद्घाटन मैच विद्युत विभाग और परिवहन विभाग व सूचना प्रौद्योगिकी की संयुक्त टीम के बीच खेला गया, जिसमें विद्युत विभाग ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया।
इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, डॉ. महेंद्र सैनी, रेंजर पवन सिंह, सीडीपीओ उमाकांत सुरोलिया, ईओ नागरमल गुर्जर, एईएन सुभाष मीणा, परिवहन निरीक्षक राजेंद्र कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, थानाधिकारी राममनोहर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2072038
